Posts

आंसुओं का सैलाब है

Image
खोये हुए लोग  अभी घर नही पहुंचे  उनकी चिंता है  कि मंदिर में  पूजा कब शुरू हो  अपनों से बिछड़े हुए  लोगों की आँखों में  आंसुओं का सैलाब है वे खुश हैं कि मंदिर सही -सलामत खड़ा है उजड़ गये सैकड़ों परिवार और वे खरीद रहे हैं दीये का तेल माँ के दूध के लिए तड़प रही है बच्ची और वे कर रहे हैं टीवी पर बहस प्रलय से अधिक हम पर व्यवस्था भारी है हम लाचार -असहाय हैं आज भी पहले की तरह ....?

पहाड़ की माँ ---------------

Image
सीता  पांच बच्चों की माँ है  पार चुकी है पैंतालीस वर्ष  जीवन के  दार्जिलिंग स्टेशन पर  करती है कुली का काम  अपने बच्चों के भविष्य के लिए | सिर पर उठाती है भद्र लोगों का भारी -भारी सामान इस भारी कमरतोड़ महंगाई में वह मांगती है अपनी मेहनत की कमाई बाबुलोग करते उससे मोलभाव कईबार हड़तालों में मार लेती है पेट की भूख | योजना आयोग के 'आहलुवालिया' नही जानता है इस माँ को पर वह नही करती समझौता अपने स्वाभिमान से वह सिर्फ मेहनत की कमाई चाहती है मेरा सलाम पहाड़ की इस माँ को ................. चित्र -गूगल से साभार 

ये किस पक्ष के लोग हैं ...?

कठिन वक्त पर खामोश रहना  मासूमियत नही  कायरता है  और  वे सब खामोश रहें  अपने -अपने बचाव में  और वक्त को बनाया ढाल  खामोशी के पक्ष में  जब बोलना था  तब कुछ न बोले  जब भी बोले अपने बचाव में बोले ये किस पक्ष के लोग हैं ...?

मैं खोज रहा हूँ भाषा

मैं तो बस देखता रहा  तुम्हारा चेहरा  तुम्हे पढता रहा  पता चला तुम्हे  क्या पढ़ा मैंने  तुम्हारे चेहरे पर ? कुछ वक्त दो  मैं खोज रहा हूँ भाषा  तुम्हे प्रेम पत्र लिखूंगा ....

मैंने पहचान लिया है खुद को ....

तुम्हारे पक्ष में  मैंने नही की बात  यही गुनाह किया है  दरअसल मैंने कुछ देर से  पहचाना तुम्हारा चेहरा  नकाब उतारने में  कुछ वक्त लगा है मुझे  इसलिए नही दोहराया  मैंने अपनी गलती को  तुम्हे अफ़सोस है मेरी बेवफाई पर पर मुझे संतोष है तुम्हारे साथ -साथ मैंने पहचान लिया है खुद को ....

তুমি আসবে তো ..?

Image
আবার আঁকবো  একটি সুন্দর ছবি  থাকবে মুখে  মোনালিসা হাসি  প্রভাতের সূর্যের কিরণের মত  তুমি আসবে তো  আমার সেই ছবি হতে ? -------------------------- चित्र -गूगल से साभार 

अभी तो उन तारों का आभार

Image
सुबह उठकर करूँगा  रात का शुक्रिया अदा  अभी तो उन तारों का आभार  जो जाग रहे हैं मेरे साथ  ख़ामोशी का आभार  जिसने सजाने दिया एक नया ख्याल  जिंदगी के लिए .... चित्र -गूगल से साभार