१६ नवंबर को सर्वच्य न्यायालय ने दूरसंचार घोटाले मामले की सुनवाई करते हुए देश के प्रधानमंत्री से पूछा कि वे इस मामले में १६ महीने तक खामोश किउन रहे ? मनमोहन सिंह देश के पहले प्रधानमंत्री बन गए जिनसे न्यायालय ने यह सवाल किया है . यह उनके लिए शायद गौरव कि बात है . प्रश्न यह है कि प्रधानमंत्री बनाने के बाद से सरदार मनमोहन सिंह जी कितनी बार कुछ बोले हैं ? और जब - जब उन्होंने कुछ बोला है वह उनकी अपनी बोली थी क्या ? हस्थिनापुर के चक्रवर्ती सम्राट धृतराष्ट्र इतने मजबूर थे कि अपने कूल वधु द्रौपदी के वस्त्र हरण के समय भी चुप रहे . पुत्र प्रेम और सत्ता पर बने रहने की लालसा ने उन्हें ऐसा करने पर मजबूर किया था . गंगा पुत्र भीष्म इतने मजबूर थे कि न चाहते हुए भी उन्हें हमेशा कपटी कौरवों का साथ देना पड़ा विदुर और धृतराष्ट्र के पिता एक थे किन्तु विदुर की माँ एक दासी थीं . विदुर ने हमेशा विवेकपूर्ण सलाह दिये किन्तु सत्ता पर बने रहने के लिए महाराज ने उन पर कभी ईमानदारी से अमल नही किया . वर्तमान परिपेक...