Posts

धूप पिघल रहा है

धूप पिघल रही  है और -- आदमी सूख रहा है जलकर राजा लूट रहा मंत्री सो रहा है वकील जाग रहे हैं विपक्ष नाच रहा है सड़क पर कुत्ते भौंक  रहे  हैं "मैं "  नासमझ  दर्शक की तरह सब कुछ खामोश देख रहा हूं

ख़ामोशी की मज़बूरी

१६ नवंबर को सर्वच्य न्यायालय ने दूरसंचार घोटाले मामले की सुनवाई करते हुए देश के प्रधानमंत्री से पूछा कि वे इस मामले में १६ महीने तक खामोश किउन रहे ?  मनमोहन सिंह देश के पहले प्रधानमंत्री बन गए  जिनसे न्यायालय ने यह सवाल किया है . यह उनके लिए  शायद गौरव कि बात  है . प्रश्न यह है कि प्रधानमंत्री बनाने के बाद से सरदार मनमोहन सिंह जी कितनी बार कुछ बोले हैं ?  और जब - जब उन्होंने  कुछ बोला है  वह उनकी अपनी बोली थी क्या ?  हस्थिनापुर के चक्रवर्ती सम्राट धृतराष्ट्र  इतने मजबूर थे कि अपने कूल वधु  द्रौपदी  के वस्त्र हरण के समय भी चुप रहे . पुत्र प्रेम और सत्ता पर बने रहने की लालसा ने उन्हें ऐसा करने पर मजबूर किया था . गंगा पुत्र भीष्म इतने मजबूर थे कि न चाहते हुए भी उन्हें हमेशा कपटी कौरवों का साथ देना पड़ा विदुर और धृतराष्ट्र के पिता एक थे किन्तु विदुर की माँ एक दासी थीं . विदुर ने हमेशा विवेकपूर्ण सलाह दिये  किन्तु  सत्ता पर बने रहने के लिए  महाराज ने उन पर  कभी ईमानदारी से अमल नही किया .    वर्तमान परिपेक...

साला गरीबी है कि समाप्त ही नही हो रही .

इतिहास के पुस्तकों के अनुसार भारत सन १९४७ को आज़ाद हो गया था . किन्तु प्रश्न यह उठता है कि किसी भी देश को जब गुलामी आज़ादी से आज़ादी मिलती है तो वह देश नई ऊर्जा के साथ आगे बढने की कोशिश करता है और अपने सारे संसाधनों का उपयोग देश के विकास ... के लिए करता है .किन्तु यहाँ एक दम बिपरीत मामला है . यहाँ देश विकास नही नेता और पार्टी विकास कार्यक्रम चलाया गया और सफलता मिलती गई . बहन जी अरब -खरबपति बन गई , लालू ने पशुओं का हिस्सा कहा  लिया , कुछ पूर्व और भूतपूर्व नेतायों ने शहीदों का कफ़न तक का पैसा कहा लिया. इस तरह से यह देश आज चाँद पर पहुँच गया . ६ दशक बाद भी आज चुनावी मुद्दा यह होता है कि हमें वोट दो हम गरीबी मिटायेंगे माने गरीबों को मिटायेंगे . और लगातार मिटाते आरहें हैं . यह साला गरीबी है कि समाप्त ही नही हो रही .

जय की जय जयकार

गुलज़ार लिखते हैं जय हो किन्तु किसकी जय हो रहमान करें ... जय की जय जयकार दिल्ली के मंच जय हो की धून पर नाचती है शीला गुलज़ार की जय हो को यह कैसा शीला मिला दिल्ली जल मग्न है कलमाड़ी, शीला, मनमोहन, सोनिया आदि -आदि सब एक संग है यह कैसा बदरंग है दिल्ली का कुत्ता कितना भग्यवान है खेल गावं के अपार्टमेन्ट में आजकल सो रहा है उसी दिल्ली में  आदमी सड़क पर और सडक पानी में डूबा हुआ है .

भाग्य तुम्हारा लिख रहा है दिल्ली में बैठे नेता

भाग्य तुम्हारा क्या बतायेगा पिंजरे में बंद तोता भाग्य तुम्हारा लिख रहा है दिल्ली में बैठे नेता

लूट का पदक जीतते रहो.

अब लगता है राजघाट छोड़ कर बापू को फिर से  आना पड़ेगा एक और असहयोग आन्दोलन के लिए लातों के भूत बातों से नही मानते सच है ... गाँधी ने देखा तुम्हे करीब से परख कर दुखी होकर चले गये तुम्हे छोड़कर तुम्हे शर्म न आई अब कहाँ है पीर पराई .यूंही देश को लूटते रहो सबको पीछे छोड़ते रहो खेल न सही लूट का पदक जीतते रहो.

समन्दर की किस्म्मत अच्छी है

समन्दर की किस्म्मत अच्छी है कि उसके दामन में सिर्फ पानी नही नमक भी है यदि - समंदर में सिर्फ पानी होता ... सुमंदर कबका सुख चुका होता नेता -दलाल मिलकर उसका वस्त्र हरण कब का कर चुके होते विशाल समन्दर का पानी किसी छोटे से बोतल में कैद आज बाज़ार में होता.